फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत हुआ पंजीकरण
बस्ती, अप्रैल 14 -- हर्रैया। तहसील क्षेत्र के महादेवरी ग्राम पंचायत में किसान फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। मंगलवार को बीटीएम राजेश ओझा और लेखपाल धर्मेन्द्र वर्मा ने गांव में घर-घर पहुंचकर किसानों का पंजीकरण किया। इस अभियान के दौरान दर्जन भर किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें रजिस्ट्रेशन के महत्व के बारे में बताकर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ना है, जिससे उन्हें अनुदान, बीज, खाद एवं अन्य सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- 31 गांवों में विशेष अभियान के तहत फार्मर रजिस्ट्री यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री कैंप में नहीं आए किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.