जहानाबाद, फरवरी 21 -- राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से परिमार्जन और दाखिल खारिज का कार्य बाधित -परिमार्जन नहीं होने से किसानों को हो रही परेशानी अरवल, निज प्रतिनिधि। किसानों का डिजिटल आईडी कार्ड बनाने में भूमि संबंधी अभिलेखों में त्रुटि रहना बड़ी समस्या साबित हो रही है। हालांकि त्रुटि दूर करने के लिए किसानों से परिमार्जन करवाने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व में निर्देश दिया गया है। लेकिन परिमार्जन कराने में किसानों को भाग दौड़ का सामना करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। परिमार्जन प्लस रिपोर्ट के आधार पर जिले में 1 अप्रैल 2025 से 20 फरवरी 2026 तक परिमार्जन के लिए कुल 14505 किसानों ने संबंधित अंचल कार्यालय को आवेदन दिया। आवेदन के विरुद्ध विभिन्न अंचल कार्यालय द्वारा 10163 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है। जबकि 889 आवेदन विभिन्न अंचल ...