फॉर्मर आईडी तैयार कराएं, कोल्ड स्टोरेज का हो सत्यापन
प्रयागराज, जुलाई 30 -- कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने गुरुवार को विकास भवन के गंगा सभागार में कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, सिंचाई समेत संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कृषि विभाग को सभी किसानों की फार्मर आईडी शत-प्रतिशत बनाने का निर्देश दिया गया। उद्यान विभाग को जिले के सभी कोल्ड स्टोरेज का सत्यापन कराने और उनकी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया। साथ ही कोल्ड स्टोरेज में ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश भी दिए गए। मंडी विभाग को सब्जी मंडियों से निकलने वाले हरे चारे को गोशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया गया। कुलजीत सिंह ने कहा कि किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.