नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 3rd जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर 2026 को हो सकता है। इसके बाद इसे भारत में 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई फॉर्च्यूनर में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इंडियन मार्केट में नई फॉर्च्यूनर का मुकाबला MG मैजेस्टर, किआ सोरेंटो, जीप मेरिडियन, स्कोडा कोडियाक और वोक्सवैगन टायरॉन जैसी दमदार एसयूवी से हो सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी नई फॉर्च्यूनर में क्या कुछ ऑफर कर सकती है।नया डिजाइन होगा ज्यादा दमदार नई फॉर्च्यूनर को हाल ही में थाइलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सामने आए फोटोज के मुताबिक एसयूवी में नई हाइलक्स से मिल...