प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने आई-20 कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। करेली निवासी सैय्यद जिया अख्तर की तहरीर के मुताबिक, वह 25 मई की रात करीब सवा 12 बजे अपने परिवार के साथ आई-20 कार से सिविल लाइंस से गुजर रहे थे। वाईएमसीए चौराहे के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने जोरदार टक्कर मार दी।आरोप है कि फॉर्च्यूनर चालक शराब के नशे में था। गाड़ी पर काले शीशे लगे थे और एक नंबर प्लेट भी गायब थी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सैय्यद जिया अख्तर के मुताबिक हादसे में वह बेहोश हो गए, जबकि उनके भा...