चम्पावत, मार्च 9 -- चम्पावत। चम्पावत के सभी विभाग फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम से जुड़ेंगे। एडीएम कृष्णा नाथ गोस्वामी ने बताया कि वनाग्नि की सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान के लिए भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) के फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। इससे पंजीकृत व्यक्ति के मोबाइल पर तत्काल अलर्ट प्राप्त होगा। जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...