अल्मोड़ा, जून 15 -- अल्मोड़ा। फॉरेस्ट नर्सरी के पास एक पेड़ भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान आसपास कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ का निस्तारण किया। इस दौरान आवाजाही भी प्रभावित रही। टीम में एलएफएम किशन सिंह, उमेश कुमार, दीपक बसेड़ा, धीरेंद्र सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...