मुजफ्फर नगर, मई 8 -- बुढ़ाना मेपल्स एकेडमी में विद्यार्थियों को भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फॉरेंसिक विज्ञान विषय पर इंटरैक्टिव फ्यूचर प्लानिंग सत्र का आयोजन किया। कक्षा 11वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं समेत 12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मलित हुए छात्रों ने भाग लिया।कार्यक्रम में नीदरलैंड से पहुंचे फॉरेंसिक डाइविंग विशेषज्ञ एवं अन्वेषक डॉ. मार्को पॉट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फॉरेंसिक विज्ञान के बढ़ते महत्व और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराधों की जांच में सोनार टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स एवं अन्य उन्नत उपकरणों का किस प्रकार उपयोग किया जाता है।डॉ. मार्को पॉट ने पानी के भीतर होने वाली घटनाओं एवं डूबने से जुड़े मामलों की जांच प्रक्रिया को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। विद्यार्थियों ने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.