सिमडेगा, मार्च 13 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टिकुरा जंगल से बरामद शव की शिनाख्त गुरुवार तक भी नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। इधर गुरुवार को फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंच घटना को लेकर बारिकी से जांच की। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। इधर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की सभी बिन्दुओं से जांच पड़ताल चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.