फॉरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन रिक्रिएशन
शाहजहांपुर, मई 17 -- अल्हागंज। एक वर्ष पूर्व खेत में पेड़ से लटके मिले 13 वर्षीय किशोर यश की संदिग्ध मौत के मामले में शनिवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन रिक्रिएशन किया। बरेली से आई विशेषज्ञ टीम ने पुलिस के साथ मिलकर डमी के माध्यम से घटनाक्रम को दोहराया और घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र को घेरकर ग्रामीणों को दूर रखा गया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मामला मई 2025 का है, जब रघुनाथपुर गांव में यश का शव पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.