लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ,संवाददाता। काकोरी के मदारपुर गांव के बाहर सड़क किनारे मिले महिला के शव का पुलिस ने रविवार को पोस्टमॉर्टम कराया। अवकाश की वजह से फॉरेंसिक टीम नहीं पहुंची। इसकी वजह से सैंपलिंग नहीं हो सकी।काकोरी के मदारपुर गांव के बाहर गुरुवार सुबह अंजान महिला का शव सड़क किनारे मिला था। शव कथरी में लिपटा हुआ था। महिला के सिर पर भारी हथियार से वार किए जाने के घाव थे। शरीर के अन्य हिस्सों पर डंडे से पीटे जाने के निशान थे। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाऊस भेज दिया था। 72 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने रविवार को महिला के शव को पोस्टमॉर्टम कराया। थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया रविवार को अवकाश होने की वजह से फॉरेंसिक टीम पोस्टमॉर्टम हाउस नहीं पहुंची। इसकी वजह से पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया अधूरी रह गई। शव का डीएन टेस्ट नहीं हो पाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.