नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा में गुरुओं पर की गई कथित टिप्पणी मामले में दिल्ली विधानसभा ने एक बार फिर से पंजाब पुलिस को सभी फॉरेंसिक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा है। विधानसभा ने इसके लिए 28 जनवरी तक की तारीख निर्धारित की है। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नेता विपक्ष आतिशी पर सिख गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप भाजपा की ओर से लगाया गया था। हालांकि, इस मुद्दे पर जालंधर में दर्ज एफआईआर और उसके बाद वहां इस संबंध में जारी वीडियो की जांच में वीडियो को प्रामाणिक नहीं बताया गया था। दिल्ली विधानसभा की ओर से पंजाब पुलिस की उपरोक्त कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की गई थी। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक जालंधर में इस मुद्दे को लेकर दर्ज की गई एफआईआर से संबंधित फॉरेंसिक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए पहले 22 ज...