पूर्णिया, अप्रैल 4 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बढ़ती गर्मी के साथ बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। हालात यह हैं कि रात ही नहीं, दिन में भी लोग मच्छरों के डंक से परेशान हैं। इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा खरीदी गई फॉगिंग मशीन कई दिनों से खराब पड़ी है और उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। लाखों रुपये खर्च कर खरीदी गई यह मशीन फिलहाल सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। लोगों का कहना है कि यदि गर्मी शुरू होने से पहले ही मशीन की मरम्मत करा ली जाती, तो समय रहते मच्छरों पर नियंत्रण पाया जा सकता था। इधर, नगर परिषद क्षेत्र के कई रिहायशी इलाकों में जल जमाव और ढक्कन विहीन नालों की समस्या भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.