बगहा, मार्च 6 -- बेतिया शहर के कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां पर मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। दरअसल, कई माह से नगर के अधिकांश इलाकों में फागिंग नहीं कराई गयी है। वहीं कई मोहल्ले ऐसे भी हैं, जहां पर सड़कों के किनारे के नाले जगह जगह पर खुले हुए है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं और लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। उधर, फॉगिंग में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशी दवाओं के असरहीन होने की भी शिकायतें मिल रही है। मोहल्लों में मच्छरों के काटने से बीमारी होने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। नगर निगम प्रशासन द्वारा कुछ मोहल्ले में फॉगिंग जरूर कराई गयी है, लेकिन तीन लालटेन चौक, कमलनाथ नगर, सुप्रिया रोड, लाल बाजार समेत अधिकांश मोहल्लों में फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। यहां पर रहने वाले लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। दिन में भी मच्छरों के काटन...