लखीसराय, जनवरी 23 -- सूर्यगढ़ा। लखीसराय के सदर अस्पताल के एनआरसी में कुपोषित बच्चों को नहीं भेजने को लेकर सभी फैसिलिटेटर तथा आशा कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण पूछा गया है। दो दिनों के कार्य दिवस के अंतर्गत जवाब मांगा गया है। यह स्पष्टीकरण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पूछा है। प्रत्येक सप्ताह एक कुपोषित बच्चे को एनआरसी भेजने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके बाद भी कार्य में शिथिलता बरतने की शिकायत है। अभिभावकों को इसके लिए उत्प्रेरित करने के लिए भी कहा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...