रांची, अप्रैल 15 -- खूंटी, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल, खूंटी के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के छात्र फैसल अंसारी ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं युवराज कुमार ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर श्रेष्ठ गुप्ता रहे, जिन्होंने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके अलावा प्रवीण तूफान टोपनो, अक्षरा रानी, प्रशस्त पंडित, अनामिका कुमारी सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- पेज वन: सीबीएसई ने रिकार्ड समय में घो...