मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- बेटे के हत्यारोपियों को फांसी की सजा सुनते ही पिता के आंखो में आंसू छलक गए। उन्होंने न्याय मिलने पर कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। पिछले सात साल पिता व परिवार के अन्य सदस्य कानूनी लडाई लड रहे थे। इस बीच कई बार पर उन पर फैसले का दबाव बनाया गया, लेकिन परिवार आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अडिग रहा है, जिसका नतीजा सोमवार को सामने आया। अधिवक्ता के पिता मोहम्मद अजहर का रुडकी रोड व आबकारी रोड पर फर्नीचर का शोरुम है। उनका सबसे बडा बेटा जावेद, अफजल व सबसे छोटा बेटा दानिश भी फर्नीचर का काम करते है। एक बेटी की उन्होंने शादी कर दी है। अधिवक्ता समीर को परिवार के लोग बहुत प्यार करते थे। 15 अक्टूबर 2019 को उसके अचानक लापता होने पर परिवार में कोहराम मच गया। उसके बाद युवा उम्र में उनके बेटे की पैसों के कारण हत्या कर दी गयी। उसके बाद ...