बहराइच, दिसम्बर 16 -- बहराइच, संवाददाता। महाराजगंज बवाल में दोषसिद्ध अभियुक्तों में एक को फांसी और नौ को आजीवन कारावास होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की पोस्ट हो रही है। इससे हरकत में आई पुलिस ने कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि किसी को नामजद नहीं किया गया है। साइबर सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को राडार पर लिया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर हुई है। बताया जा रहा है कि फांसी और आजीवन कारावास सजा के बाद सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें लिखी जा रही हैं जो आपत्ति जनक है। लोग अपने अपने विचार गलत तरीके से परोस रहे। जो संस्था की गरिमा बनाए रखने से हट कर की जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट और उन पर बिना समझे धड़ाधड़ लाइक व कमेंट्स शुरू हुए। माना जा रहा है कि अमर्यादित पोस्ट, लाइक, कमेंट्स से नाराजगी देखी ...