मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष पहले 12 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले के आरोपित सुनल सहनी ने बुधवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट-एक में सरेंडर कर दिया। वह फैसला सुनाए जाने के दिन चार दिसंबर को पेश नहीं हुआ था। विशेष कोर्ट ने उसके विरुद्ध वारंट जारी किया था। वहीं, इस मामले में मारपीट करने में उसके पिता मुसहर सहनी व दो भाइयों रविंद्र सहनी व लालू सहनी को विशेष कोर्ट ने दोषी करार दिया था। गुरुवार को विशेष कोर्ट दोषियों को सजा सुनाएगा। किशोरी की चाची ने दो नवंबर 2019 को एफआईआर कराई थी। कहा था कि एक नवंबर 2019 की रात वह व उसकी गोतनी की लड़की शौच के लिए गई थी। गांव का सुनील सहनी उसकी गोतनी की लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके शोर मचाने पर वह पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.