रामपुर, अप्रैल 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ डीएम को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान का मामला फैसले के करीब पहुंच गया है। इसमें गवाही पूरी हो चुकी है। पत्रावली अंतिम बहस में लगी है। शुक्रवार को अंतिम बहस होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं ने शोक स्वरूप कार्य नहीं किया। अब अंतिम बहस के लिए 23 अप्रैल नियत हुई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का है। आजम खां पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े थे। तब सपा और बसपा का गठबंधन था। रामपुर लोकसभा सीट सपा को मिली थी। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां ने कई बार विवादित बयानबाजी की थी। उनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज हुए थे। चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर भी रोक लगा दी थी। इनमें ही एक मुकदमा थाना भोट में दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.