बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- ककोड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी भूपेन्द्र कुमार पुत्र हरप्रसाद सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि जनवरी 2022 में उसके भाई देवेन्द्र सिंह उर्फ देवी व उसके पुत्र मानवेन्द्र उर्फ अमित ने जान लेवा हमला किया। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं। आरोपी भाई उसे व उसके गांव निवासी गवाह रविदत्त पर फैसले का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। गुरुवार को आरोपी रविदत्त के घर पहुंचा। और गवाही न देने की बात कही। गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...