फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने मांगी सुरक्षा
शामली, जून 20 -- क्षेत्र के नई बस्ती सलेमपुर रोड निवासी एक विवाहित महिला ने पड़ोस के कुछ लोगों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सलेमपुर रोड निवासी पीड़िता नजमा पत्नी कलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून की शाम उधार के पैसों को लेकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान साजिद उर्फ बादी पुत्र अख्तर, वाजिद पुत्र अख्तर तथा साहिल पुत्र वाजिद ने धारदार हथियारों से उस पर, उसकी नाबालिग पुत्री फलक्सा तथा उसके पति पर हमला कर दिया। हमले में नजमा और उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए कस्बे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.