वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी, हिटी। राज्य आयुष सोसायटी की 12वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में आयुष सेवाओं के विस्तार की व्यापक कार्ययोजना को मंजूरी दे दी गई। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप राज्य वार्षिक कार्य योजना 2026-27 के तहत 23 नई आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जाएंगी। इससे ग्रामीण, आदिवासी और दूरदराज के क्षेत्रों में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सीधे नागरिकों तक पहुंचेंगी। हमारा लक्ष्य 'रोग से पहले रोकथाम' है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक यूनिट की लागत 9.425 लाख रुपये है। हर यूनिट में एक आयुष चिकित्साधिकारी और एक सहायक स्टाफ तैनात होगा। यूनिट पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, आरटीसी और आदिवासी क्षेत्रो...