फैसला: फुटबॉल खिलाड़ी के चुनाव चिह्न पर उपचुनाव लड़ेगा ममता गुट
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- पश्चिम बंगाल में दो गुटों में बंटी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवारों को उपचुनाव लड़ने के लिए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नया चुनाव चिह्न दे दिया। आयोग ने बताया कि ममता बनर्जी गुट के उम्मीदवार को 'फुटबॉल खिलाड़ी' जबकि अरुप राय वाले बागी गुट को लिफाफा का चिह्न दिया है। मालूम हो कि तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न 'घास और फूल' है। चिह्न में दो फूल हैं। विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न कौन इस्तेमाल करेगा, इसको लेकर दोनों गुट आमने- सामने थे। चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोनों गुटों के उम्मीदवारों को नया चिह्न देने का फैसला किया। आयोग के आदेश के अनुसार ममता गुट को ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस जबकि दूसरे गुट को लोकतांत्रिक तृणमूल कांग्रेस के नाम से जाना जाएगा। आयोग द्वारा गुरुवार देर रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.