कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के 'सेवा उद्यान' में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'अभिव्यक्ति 2026' का शुक्रवार को समापन हुआ। ​उत्सव के दूसरे दिन 'सुर बैंड' की सुरीली धुनों और शानदार 'फैशन शो' ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैशन शो में श्रेया कमल ने प्रथम, रमनप्रीत व अविनाश ने द्वितीय और दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, नृत्य प्रतियोगिता में मनु सोमानी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया। माही पटेल दूसरे स्थान पर रहीं। डिबेट में तूबा खान व स्वर्णिमा वर्मा, स्पीच में हरलीन, ओपन माइक सिंगिंग में आर्यन सचान व जयंत शर्मा और बेस्ट प्ले में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. संदीप कुमार सिंह, डॉ. मानस उपाध्याय ने पुरस्कार देक...