प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से परेड ग्राउंड त्रिवेणी रोड पर आयोजित मंडलीय स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल ने बताया कि प्रदर्शनी का 16 फरवरी को समापन के पहले फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। फैशन शो का निर्देशन अरविंद यादव एवं उनकी टीम करेगी। इस प्रदर्शनी में खादी संस्थाओं एवं ग्रामोद्योगी इकाईयों के 210 स्टाल लगे हैं जिसमें अब तक 10 करोड़ 75 लाख की बिक्री हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.