फैशन फिएस्टा में महिलाओं को मिला हुनर दिखाने का मंच
रांची, मई 26 -- रांची, संवाददाता। जेसीआई रांची यूथ द्वारा आयोजित फैशन फिएस्टा 2.0 मंगलवार को शुरू हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी व विशिष्ट अतिथि बसंत मित्तल थे। मेले में 35 से अधिक स्टॉल लगे हैं। इसमें बिहार, झारखंड, यूपी समेत कई शहरों से आई महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन का मौका मिला है। संस्था की अध्यक्ष मोनिका गोयनका ने बताया कि महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ना मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में संस्था की पूर्व अध्यक्ष कुशा जालान, बिजेंद्र प्रसाद, प्रतीक बधानी, फाउंडर प्रेसिडेंट अंकित अग्रवाल एवं संस्थापक दीप्ति बजाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.