धनबाद, अप्रैल 21 -- धनबाद। फैशन के क्षेत्र में नाम कमाने की चाहत रखने वाले युवाओं को धनबाद में मंच मिलेगा। वीजी पेजेंट्स मिस एंड मिसेज धनबाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनीता श्रीवास्तव संस्थापक और नेशनल डायरेक्टर भीजी पेजेंट्स ने कहा कि छोटे और उभरते शहरों में भी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सही अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह मंच महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, अपनी पहचान बनाने और बड़े स्तर तक पहुंचने का मौका देगा। मौके पर डॉ विश्वास श्रीवास्तव सीईओ, विज़नरा ग्लोबल ने बताया कि धनबाद में शुरुआत, देशभर में ऐसे कई शहरों में मंच शुरू करने की योजना का हिस्सा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक जोड़ा जा सके। धनबाद में इस मंच की जिम्मेदारी अंकिता बनर्जी को सौंपी गई है, जिन्हें सिटी डायरेक्टर बनाया गया ...