मथुरा, जुलाई 8 -- मथुरा,दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित एक सप्ताह की निःशुल्क सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग कार्यशाला में 80 बालिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।निदेशक शिखा बंसल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य केवल सिलाई सिखाना नहीं, बल्कि बालिकाओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। उन्होंने घोषणा की कि कार्यशाला में शामिल इच्छुक बालिकाओं को संस्थान में एक वर्ष का निःशुल्क सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रत्येक प्रशिक्षु को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थान की एचओडी अंकिता शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में दिशा इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों तथा संस्कृति विश्वविद्य...