रांची, जून 22 -- रांची, संवाददाता। माहेश्वरी समाज द्वारा सोमवार को माहेश्वरी भवन में फैमिली हंगामा नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान सास-बहू के रिश्तों में मधुरता घोलने के लिए एक विशेष पाक-प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जोड़ियों ने पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों को आधुनिक ट्विस्ट के साथ पेश किया। प्रतियोगिता में खुशबू व सरला सारडा की जोड़ी प्रथम, तन्वी व रजनी कल्याणी द्वितीय और लकी व मनीषा कांकनी की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। पारिवारिक एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य मजेदार और रोचक खेल भी आयोजित किए गए, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता डागा, विनीता बिहानी, कविता मंत्री, पूनम राठी और साकेत बिहानी सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...