नई दिल्ली, फरवरी 15 -- टेलीकॉम कंपनी एयरयेल यूजर्स को बेस्ट प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रही है। कंपनी की पोर्टफोलियो में प्रीपेड प्लान्स के अलावा जबर्दस्त पोस्टपेड प्लान भी मौजूद हैं। आज हम आपको एयरटेल के दो बेहतरीन फैमिली पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। ये प्लान एक रेग्युलर सिम और तीन फ्री ऐड-ऑन सिम के साथ आते हैं। इन प्लान में कंपनी 240जीबी तक डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में कंपनी नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे पॉप्युलर ओटीटी ऐप्स का भी ऐक्सेस दे रही है। इन प्लान में एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का भी ऐक्सेस दिया जा रहा है। साथ ही ये प्लान ऐपल म्यूजिक और ऐपल टीवी भी ऑफर करते हैं। आपको इन प्लान में देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।एयरटेल का 1199 रुपये वाला प्लान एयरटेल...