बस्ती, मई 22 -- बस्ती, निज संवाददाता विकास खंड सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र में फैमिली आईडी बनाने में रुचि नहीं रखने व लापरवाही करने के साथ अच्छी प्रगति नहीं करने पर बीडीओ सल्टौआ ने पांच सचिवों का एक माह का वेतन रोक दिया है। बीडीओ अनिल यादव ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर फैमिली आईडी की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि पांच मई से लेकर 20 मई तक विभिन्न ग्राम पंचायतो में तैनात सचिव अनुरोध श्रीवास्तव, सेराज अहमद, रिंगभान चौधरी, अखिलेश शुक्ला व विनोद कुमार ने फैमिली आईडी में अपेक्षित प्रगति नहीं किया गया। जिसके कारण डीएम ने समीक्षा बैठक में विकास खंड सल्टौआ की छवि धूमिल हुई है। जिसकी समीक्षा डीएम लगातार कर रही हैं, जबकि यह कृत उक्त पांचों सचिव के स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। ऐसी दशा में पांचों सचिवों का माह मई का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया...