लखीमपुरखीरी, जून 13 -- फैमिली आईडी निर्माण की प्रगति धीमी होने पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाया है। सीडीओ ने नौ जिला स्तरीय अधिकारियों को नोटिस जारी की है। इसके अलावा आठ बीडीओ को शोकाज नोटिस जारी की है। सीडीओ ने कहा कि लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फैमिली आईडी की समीक्षा सीएम डैशबोर्ड पर होती है और रैंकिंग भी जारी की जाती है। किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना के लाभार्थी, मनरेगा जॉबकार्ड धारक, परिषदीय स्कूलों के छात्रों के अभिभावक, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक, स्वयं सहायता समूह लाभार्थी व प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों की फैमली आईडी बनाई जानी है। सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है। शासन से भी लगातार मानीटरिंग होती है वहीं सीएम डैशबोर्ड पर भी ...