सहारनपुर, अक्टूबर 25 -- सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि फॉर्मर आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाएं एवं कम प्रगति वाले क्षेत्रों के बीडीओ रोज दो गांवों का निरीक्षण कर प्रगति के बारे में रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में खराब प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने जांच समिति गठित कर, दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम मनीष बंसल ने कहा कि जांच रिपोर्ट में जिस स्तर पर लापरवाही पाई जाएगी संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि केवल लक्ष्य पर ध्यान न देकर निरंतर प्रगति बढ़ाएं। पंचायती राज विभाग कार्यों में तेजी लाकर रैंकिंग में सुधार लाएं। भवन निर्माण में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में देरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.