बदायूं, दिसम्बर 21 -- कादरचौक। ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय अन आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत कराया गया। मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं सुषमा राठौर ने फैमिली आईडी, आई गोट के साथ-साथ ओएसआर के उद्देश्य, स्रोत, लक्ष्य आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। मास्टर ट्रेनर सलमान जमीर एवं मोहम्मद हसन ने सफाई अभियान के बारे में बताया। हुकुम सिंह, शिवकुमार, नरेश कुमार, ऋषभ, विजय बाबू, सीमा गुप्ता, रीना, गुड़िया, बबलू, उमाशंकर, श्यामवती, श्रीपाल, जीशान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...