उन्नाव, जुलाई 7 -- नवाबगंज। ग्राम विकास अधिकारी संघ की बैठक सोमवार को नवाबगंज पक्षी विहार में जिलाध्यक्ष शिवदत्त तिवारी की अध्यक्षता में हुई। विभागीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए सामूहिक रणनीति बनाई गई। फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और सीएम डैशबोर्ड से जुड़े कार्यों के बढ़ते दबाव पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि संतृप्त किसानों की सूची उपलब्ध कराए बिना प्रतिदिन लक्ष्य तय किए जाने से नियमित पंचायत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फैमिली आईडी के संबंध में पूर्ति विभाग से राशन कार्डधारकों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई, ताकि छूटे परिवारों का पंजीकरण बेहतर ढंग से हो सके। यह भी पढ़ें- Amroha News: फैमिली आईडी में प्रगति न होने पर ईओ अमरोहा, गजरौला व हसनपुर को कारण बताओ नोटिस पंचम एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि के व्यय...