बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को फैमिली आईडी, आईजीआरएस सहित सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि गोशाला का जब भी निरीक्षण करें उसकी एक रिपोर्ट भी बनाएं। यह भी अवश्य देख लेने की गोशाला में ठंड से बचाव, हरा चारा, भूसा, स्वच्छ जल एवं साफ सफाई आदि की उचित व्यवस्था रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...