लखीसराय, जनवरी 28 -- सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में गणतंत्र दिवस पर वालीबाल के फैन्सी मैच का आयोजन किया गया। जिला परिषद के सभापति प्रतिनिधि सजन सिंह, वार्ड पार्षद सुग्गा उर्फ रौशन कुमार झा, राजेश गुप्ता आदि ने उद्घाटन किया। युवा और युवती वर्ग में मैच मोकामा तथा सूर्यगढ़ा के बीच हुआ। युवा वर्ग मे सूर्यगढ़ा तथा युवती वर्ग में मोकामा विजयी रहा । आगामी फरवरी माह में टूर्नामेंट आयोजित करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...