लखनऊ, मई 7 -- फैटी लिवर रोग सिर्फ लिवर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है। बल्कि इसमें शरीर विटामिन डी का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ये विटामिन डी की कमी की बड़ी वजह हो सकती है। इसका खुलासा पीजीआई में जानवर और लोगों के लिवर पर किए गए शोध में हुआ है। डॉक्टरों ने गंभीर फैटी लिवर रोग और विटामिन डी के कम स्तर के बीच एक नये जैविक संबंध को उजागर किया है। विटामिन डी की कमी केवल कम धूप या अपर्याप्त भोजन के अलावा फैटी लिवर भी हो सकता है। ज़्यादा फैट और चीनी वाला भोजन करने से लिवर को नुकसान और विटामिन डी के इस्तेमाल की क्षमता कम हो सकती है। इसमें लिवर की बीमारी बढ़ने के साथ कई अन्य जोखिम बढ़ जाते हैं। यह शोध एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के डॉ. रोहित एंथनी सिन्हा के नेतृत्व में पीएचडी शोधार्थी अभिषेक यादव और उनकी टीम ने किया। शोध में इंसानी लिवर के नमूनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.