नई दिल्ली, जून 13 -- क्या आप भी फैटी लिवर की समस्या को नॉर्मल समझते हैं?अगर हां, तो ये गलती ना करें, क्योंकि नॉर्मल दिखने वाली ये कॉमन समस्या बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। भले ही इसके लक्षण हल्के हों और इससे आपको कोई परेशानी ना हो लेकिन समय के साथ ये गंभीर समस्या बन सकती है। फैटी लिवर होने पर कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। लिवर में थोड़ा फैट होता है, लेकिन अगर यह लिवर के कुल वजन के 5 या 10 प्रतिशच से ज्यादा हो जाए, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है। ये समस्या शराब पीने वालों में ज्यादा होती है, जिसे अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है। हालांकि आजकल खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और मोटापे के कारण नॉन -अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का शिकार हो रहे हैं। अगर आप या आपके जानने में कोई फैटी लिवर का शिकार हो रहा है तो यहां जानिए इस समस्या ...