बरेली, अप्रैल 9 -- फैज अस्पताल में बिहार के पते पर बने आयुष्मान कार्ड पर बरेली की महिला के इलाज से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार को आयुष्मान कार्ड अस्पताल में ही एक युवक ने दिया था। उसके बारे में छानबीन की जा रही है। साथ ही फैज अस्पताल में बीते चार माह में आयुष्मान योजना से हुए इलाज का रैंडम वेरिफिकेशन कराया जाएगा।सौ फुटा रोड स्थित फैज अस्पताल में बीते मंगलवार को सीएमओ ने टीम के साथ छापा मारा था। इस दौरान एक महिला मरीज का आयुष्मान से इलाज होते मिला था। लेकिन आयुष्मान कार्ड बिहार के अररिया के पते पर बना था, जबकि महिला बरेली की रहने वाली थी। सीएमओ ने कार्ड कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच हो रही है। अस्पताल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इतना ही नहीं, संदिग्ध आयुष्मान कार्ड मिलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.