औरैया, अप्रैल 21 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर में मंगलवार को भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से गेहूं के गट्ठे और फसल अवशेष जलकर राख हो गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बताया गया कि पानी की टंकी के पास खेतों से धुआं उठता देख किसानों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे किसानों ने देखा कि आग तेजी से फैल रही है। ग्रामीण तुरंत आग बुझाने में जुट गए और फायर ब्रिगेड व डायल 112 को सूचना दी। यह भी पढ़ें- खेतों में भीषण आग, 25 बीघा गेहूं की फसल व 27 बीघा भूसा राख सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.