लखनऊ, मई 31 -- फैजुल्लागंज और उसके आसपास की कॉलोनियों के लोगों को चौक, मेडिकल कॉलेज सहित पुराने और नए लखनऊ की तरफ जाना आसान होने वाला है। बस इसके लिए उन्हें कुछ महीने और इंतजार करने होंगे। क्योंकि गोमती नदी पर निर्माणाधीन मेहंदी घाट पुल के शेष बचे दो पिलरों पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके पूरा होते हुए पुल के डेक सहित अन्य कार्य को अंतिम रूप देते हुए पुल निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। फैजुल्लागंज की तरफ से मेहंदी घाट तक गोमती नदी को पार करने के लिए अब तक पांटून पुल का ही सहारा हुआ करता था। हर साल मानसून सीजन खत्म होने के बाद नगर निगम इसका निर्माण करवाता था। फैजुल्लागंज, दाउद नगर, गौरा भीत और उसके आसपास की कॉलोनियों के लोगों को पुराने लखनऊ, मेडिकल कॉलेज, ठाकुरगंज और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने के लिए पांटून पुल से होकर ही आना पड़ता था। ...