पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- पीलीभीत/ माधोटांडा। नेपाल से आए हाथियों के झुंड ने बराही रेंज के तहत आने वाले फैजुल्लागंज गांव के आसपास डेरा जमा लिया है। पिछले दो दिनों से हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी गांव के आसपास घूमने के साथ ही खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंगलवार को भी हाथियों को खेतों की ओर जाते हुए देखा गया। कुछ दिन पहले गांव चंदिया हजारा में हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद वहां से चले गए थे। अब हाथियों का झुंड बराही रेंज में होने की बात कही जा रही है। झुंड गांव फजुल्लागंज में दो दिनों से देखा जा रहा है। ग्रामीणों से हाथियों के गांव के आसपास होने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ ही हाथियो...