बदायूं, अप्रैल 9 -- फैजगंज बेहटा में हुई प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के एक आरेापी बंटी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में भी पुलिस आरेापी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। 31 मार्च को हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपी को तलाशी रही और वह एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ की बात कह रही है। फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड संख्या आठ निवासी आसिफ उर्फ गुड्डू पुत्र इकबाल खां का शव क्षेत्र के गांव सिसरका के जंगल में खून से लथपथ व गले में काला गमछा फंसा हुआ मिला था। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम में आसिफ की हत्या गला दबाकर होने की पुष्टि हुई। मृतक आसिफ पुत्र अमन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि तीन लोग उसके पिता को घर से...