बदायूं, जनवरी 30 -- फैजगंज बेहटा। नगर में विहिप और बजरंग दल के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विहिप जिलाध्यक्ष अरविंद और जिला सामाजिक समरसता प्रमुख लोकेश ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं का हुजूम भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारों के साथ नगर की गलियों में निकला। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण जगाने का माध्यम है। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा। कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। यात्रा में भारी संख्या में युवा व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...