बदायूं, जून 20 -- थाना परिसर में परिसर में शुक्रवार को रोटरी क्लब चंदौसी की ओर से के विशेष सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान कई पुलिसकर्मियों में तनावपूर्ण ड्यूटी के लक्षण दिखाई दिए। उनका ब्लड प्रेशर व शुगर बढ़ा हुआ पाया गया। थाना प्रभारी सुभाष कुमार के निर्देशन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी का ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों का परीक्षण किया। चेकअप के दौरान थाने पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों का बीपी व शुगर का स्तर सामान्य से अधिक निकला। यह भी पढ़ें- जैप 9 में शिविर लगाकर जवानों की स्वास्थ्य जांच इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मियों की आंखों की रोशनी में भी कमी पाई गई। थाना प्रभारी ने कहा...