बदायूं, अप्रैल 6 -- नगर पंचायत फैजगंज बेहटा कस्बा समेत आसपास के दो दर्जन गांवों में रात भर अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत उपकेंद्र भी अंधेरे में डूबा रहा है। बीती शाम सात बजे से रविवार को दोपहर 12 बजे विद्युत सप्लाई बंद रही। इसके बाद सप्लाई बहाल हो सकी है। आए दिन 33 केवी लाइन में फाल्ट हो जाता है एक सप्ताह में तीन रातों को सप्लाई बाधित हो चुकी है। मगर कोई अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं है। लोगों का कहना है कि बड़ी लाइन तीन वर्ष पूर्व डाली गई थी नयी लाइन रोज़ रोज फाल्ट होने से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी लाइन बिसौली से पेड़ों में होकर आ रही है, थोड़ी सी हवा चलने व हल्की-फुल्की बारिश में फाल्ट होता रहता है। जिससे उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.