मिर्जापुर, मई 10 -- चुनार। स्थानीय पुलिस ने फैक्ट्री से लोहे की पाइप चुराने वाले आरोपी को शनिवार धर दबोचा। उसके पास से कुल 246 लोहे की पाइप बरामद हुई। पांच मई को चुनार के दुमदुमा गांव निवासी कैलाशनाथ ने मां महामाया इस्पात एवं एलायज प्राईवेट लिमिटेड से वाहन में लदे लोहे की पाइप वाहन सहित चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अभियुक्त वाराणसी के कपसेठी के मधुमखिया निवासी सूरज कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन मकान से मोटर चोरी, दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...