रुडकी, मई 12 -- भगवानपुर, संवाददाता। एक दवाई फैक्ट्री के प्रबंधन ने एक कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाकर बाहर निकाल दिया। इससे नाराज पीड़ित कर्मचारी ने किसान यूनियन क्रांति के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फैक्ट्री के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी राजीव त्यागी ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से कार्यरत है। आरोप लगाया कि प्रबंधन की ओर से झूठी साजिश रचकर चोरी का आरोप लगाकर करीब दस माह पूर्व उन्हें फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया था। आरोप लगाया कि जो आरोप लगाए थे वह साबित भी नहीं हो पाए थे। बताया कि फैक्ट्री से निकाले जाने के बाद उनके सामने रोटी के लाले पड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...